अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्सेस्टर्स समिट में आवास विभाग द्वारा हस्ताक्षरित एमओयू की ग्राउण्डिंग के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने शुक्रवार को सचिवालय में इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक में आवास विभाग को एमओयू की ग्राउण्डिंग की प्रगति को इन्वेस्टर्स समिट के पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए हैं कि सम्बंधित अधिकारी प्रमुख निवेशकों से नियमित रूप से सम्पर्क में रहे तथा एम ओ यू की ग्राउंडिंग का लगातार फॉलोअप करें | इसके साथ ही उच्च स्तर से सभी ग्राउंडिंग की प्रगति की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी की जाए |
विदित है कि आवास विभाग के अंतर्गत कुल 187 MoU प्रस्तावो (रू 45291 करोड़) पर कार्यवाही की गई है, जिसमें केटेगरी A श्रेणी में 56 MoU की ग्राउंडिंग ( रू 4512 करोड़) 15 फ़रवरी तक पूर्ण किया जाना लक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त केटेगरी B व C श्रेणी में 108 MoU (रू 13335 करोड़) आगामी 6 माह में कार्यवाही पूर्ण किए जाने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में सचिव विनय शंकर पाण्डेय, एस एन पाण्डेय सहित उद्योग विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे |
Related posts:
उत्तराखण्ड में स्थानीय भाषाओं और साहित्य को मिलेगा डिजिटल स्वरूप, बढ़ेगा बुके की जगह बुक का चलन
बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों से हिंदुओं की मौत, राजनीतिक अस्थिरता के बीच मुख्य न्यायाधीश का...
कैबिनेट की बड़ी सौगात: लोकल को मिलेगा प्रोक्योरमेंट में बढ़ा मौका, निवेश और विकास को नई रफ्तार
देहरादून के सबसे बड़े अस्पताल में बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, रातोंरात हटाया गया अतिक्रमण
लिलियम की खुशबू से महक रहा है चंपावत, खेती बनी युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता की राह
(Visited 1,520 times, 1 visits today)

