पीटीआई। वित्त वर्ष 2024-25 के पहले आठ महीनों में 11.70 लाख बच्चों की पहचान स्कूल छोड़ने वालों के रूप में हुई। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लोकसभा में बताया कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 7.84 लाख बच्चे स्कूल से बाहर हैं। झारखंड में 65 हजार और असम में 63 हजार बच्चे स्कूल नहीं जाते।
ग्रामीण साक्षरता में बड़ा सुधार
पिछले दशक में ग्रामीण भारत की साक्षरता दर 67.77% से बढ़कर 77.50% हुई। महिला साक्षरता में 14.50% का इजाफा देखा गया, जो 70.40% तक पहुंच गई।
एआई शिक्षा को नई उड़ान
2024-25 में 7.90 लाख से अधिक छात्रों ने कक्षा 9 और 10 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पाठ्यक्रम को चुना, जबकि 11वीं और 12वीं में 50 हजार से ज्यादा छात्रों ने इस आधुनिक विषय को अपनाया।
Related posts:
धामी सरकार के जनसेवा अभियानों को मिला व्यापक समर्थन, 474 कैंपों से 3.77 लाख से अधिक लोग लाभान्वित
CM धामी ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि
मुख्य सचिव का संकल्प: सुशासन से बनेगा विकसित उत्तराखंड, हिमालय भी रहेगा सुरक्षित
डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजूरिया बने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के नए निदेशक, 1991 बैच के IFS अधिका...
सीएम धामी ने बुजुर्ग की ई-केवाईसी कराने के अधिकारियों को दिए निर्देश
(Visited 2,673 times, 1 visits today)

