प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुनः फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फँसे श्रमिकों के राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। जिसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को 6 इंच व्यास की पाइप लाइन के सफलता पूर्वक मलबे के आर पार किए जाने एवं इसके माध्यम से भोजन एवं अन्य आवश्यक सामान श्रमिकों तक पहुँचाने के विषय में अवगत कराया। साथ ही मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से एंडोस्कोपिक फ़्लेक्सी कैमरे की मदद से हुई बातचीत एवं उनकी कुशलता की जानकारी भी पीएम को दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।
यह भी पढ़े – 42वाँ भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 में आगंतुकों के आकर्षण का केन्द्र बन रहा उत्तराखण्ड पवेलियन
Related posts:
"उत्तराखंड की बड़ी योजना: 1000 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, महिला हॉस्टल से लेकर औद्योग...
मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एंड रेज़ीलियंट प्रोजेक्ट की समीक्षा की
गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त तय
रविवार की छुट्टी में भी एक्टिव: आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने पेंडिंग फाइलों का किया निपटारा
नीति आयोग की बैठक में 10 राज्यों के मुख्यमंत्री अनुपस्थित, गरीबी उन्मूलन और एफडीआई पर चर्चा
(Visited 822 times, 1 visits today)

