प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुनः फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फँसे श्रमिकों के राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। जिसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री को 6 इंच व्यास की पाइप लाइन के सफलता पूर्वक मलबे के आर पार किए जाने एवं इसके माध्यम से भोजन एवं अन्य आवश्यक सामान श्रमिकों तक पहुँचाने के विषय में अवगत कराया। साथ ही मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से एंडोस्कोपिक फ़्लेक्सी कैमरे की मदद से हुई बातचीत एवं उनकी कुशलता की जानकारी भी पीएम को दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।
यह भी पढ़े – 42वाँ भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2023 में आगंतुकों के आकर्षण का केन्द्र बन रहा उत्तराखण्ड पवेलियन
Related posts:
शराब दुकानों पर 500 मीटर प्रतिबंध: सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
हल्द्वानी में खेलभूमि की नई नींव, क्रीड़ा विश्वविद्यालय का पहला सत्र शुरू
अमेरिका ने बांग्लादेश पर बढ़ाया टैरिफ, भारत के गारमेंट निर्यातकों को मिला बड़ा मौका
नीट-यूजी परीक्षा लीक मामले में नया मोड़, गिरफ्तार चार आरोपियों ने बताया 'आखिर कितने लाख रुपये में बे...
‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर: उत्तराखंड पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हत्याकांड से लेकर इनामी अपराधी तक दबो...
(Visited 823 times, 1 visits today)

