नवरात्र के शुभ अवसर पर उत्तराखंडमें चार धामोंके कपाट बंद करने की तिथि तय कर ली गई है। आपको बता दें कि गंगोत्री धाम के कपाट इस बार 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्तकी शुभ बेला पर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ 11:45 में श्रद्धालु के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके अगले दिन 15 नवंबर को भाईदूज के पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखबा मुखीमठ पहुंचेगी। जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद किए जाएंगे, जिसका समय विजयदशमी के पर्व पर तय किया जाएगा।
वहीं 24 अक्तूबर को दशहरा के दिन बदरीनाथ धामके कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी। जबकि 15 नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ धामके कपाट बंद होंगे। आपको बता दें कि बढ़ती ठंड और बर्फबारी को देखते हुए अब गंगोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की तारीख और मुहूर्त भी तय कर लिया गया है।
रावल एवं धर्माधिकारी पंचांग गणना के बाद करेंगे मुहूर्त की घोषणा
बदरी –केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में रावल एवं धर्माधिकारी पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने के मुहूर्त की घोषणा करेंगे | विजयदशमी को ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में तय होगी।
Related posts:
सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड ने रचा इतिहास, उत्तराखंड में देश की पहली PMU होगी स्थापित
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं को दी 146.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तराखंड में राज्य पाठ्यचर्या को टास्क फोर्स की मंजूरी, अब 240 दिन अनिवार्य कक्षाएं
अयोध्या में उत्तराखंड का नया अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन विजेता कलम सिंह बिष्ट को किया सम्मानित
(Visited 476 times, 1 visits today)

One thought on “गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने का शुभ मुहूर्त तय ”
Comments are closed.