श्रीनगर के कीर्तिनगर में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां विकासखंड के चौरास डंगवाल गदेरे के समीप एक तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई । जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी की स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, वही मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया , जहां उपचार के दौरान 19 साल के युवक की मौत हो गई जबकि दो घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक डंगवाल गदेरे के पास स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया जिस कारण स्कूटी पोल से जा टकराई और हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
Related posts:
रक्षा मंत्रालय ने 7800 करोड़ के अधिग्रहण प्रस्तावों को दी मंजूरी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्ष...
पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेट मैदान, सीएम धामी ने बल्ला संभालकर किया उद्घाटन
HMPV वायरस का बढ़ता खतरा: पुडुचेरी में दूसरा केस, बच्चों पर मंडरा रहा है खतरा
राष्ट्रीय प्रतीकों के दुरुपयोग पर सख्त होगी सजा, केंद्र सरकार जुर्माना और जेल की सजा बढ़ाने पर कर रह...
स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत को मिलेगा शौर्य सम्मान, चिकित्सा के क्षेत्र में नये प्रयोग करने के...
(Visited 303 times, 1 visits today)
