श्रीनगर के कीर्तिनगर में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया जहां विकासखंड के चौरास डंगवाल गदेरे के समीप एक तेज रफ्तार स्कूटी सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई । जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी की स्कूटी के परखच्चे उड़ गए, वही मौके पर मौजूद लोगों ने आनन फानन में हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को अस्पताल पहुंचाया , जहां उपचार के दौरान 19 साल के युवक की मौत हो गई जबकि दो घायलों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक डंगवाल गदेरे के पास स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया जिस कारण स्कूटी पोल से जा टकराई और हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
Related posts:
2020 के चरस बरामदगी केस की जांच अब CBI के हाथ, पुलिसकर्मियों पर पहले से चल रही कार्रवाई
शिक्षण संस्थानों में हाईब्रिड सिस्टम के माध्यम से संचालित हों क्लास-शिक्षा मंत्री
1987 के दस्तावेजों ने फिर खोला नंदा देवी राजजात के ‘मूल’ का सवाल
"सम्मान अभियान" से राष्ट्रोदय तक: बाबा साहब के विचारों को साकार करने में जुटी धामी सरकार
"उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 3 साल के विवाद के बाद 2 महीने में होंगे प्राथमिक शिक्षक संघ के चु...
(Visited 305 times, 1 visits today)

