उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊं टीम ने गदरपुर से असलहा तस्कर को गिरफ्तार किया है| टीम ने तस्कर से भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद किया है| एसटीएफ ने गदरपुर के ग्राम खुशहालपुर निवासी आर्म्स डीलर वचन सिंह को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को पिछले दिनों वचन सिंह के अवैध हथियार बनाने और उसकी तस्करी करने की जानकारी मिली थी जिसके बाद से ही वचन सिंह एसटीएफ की रडार पर था। अब टीम ने तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 2 देशी पुनिया 12 बोर, 2 तमंचे 315 बोर इसके अलावा 1 तमंचा 12 बोर का बरामद किया है.. कुमाऊ एसटीएफ के सीओ सुमित पांडे ने बताया कि वचन सिंह वर्ष 2003 से हथियारों की तस्करी कर रहा है और वो उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब में इन अवैध हथियारों की सप्लाई करता है। उन्होंने बताया कि वचन सिंह और उसके साथी उत्तरप्रदेश के कलकत्ती जंगल में यह हथियार बनाते हैं।
गदरपुर से असलहा तस्कर को STF ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद
टनल में स्थापित ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप के माध्यम से अंदर फंसे श्रमिकों से मुख्यमंत्री ने की बात
रक्षाबंधन पर धामी सरकार का तोहफा, 28-29 अगस्त को महिलाओं की रोडवेज यात्रा फ्री
सतपुली झील का शिलान्यास: 172 करोड़ की विकास योजनाओं से उत्तराखंड को मिलेगा नया आयाम
गंगोत्री नेशनल हाईवे पर बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी
प्रदेश की झाझरा-आशारोड़ी लिंक रोड के विकास के लिए ₹715.97 करोड़ की धनराशि स्वीकृत
(Visited 174 times, 1 visits today)


One thought on “गदरपुर से असलहा तस्कर को STF ने किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद”
Comments are closed.