उत्तराखंड के रामनगर में फॉरेस्ट डिवीजन के अंदर चंदन के पेड़ को तस्करों के काट ले जाने के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिए है। वन विभाग के कार्यालय से चोरी से पेड़ काटे जाने की खबर आग की तरह फैल गई| जिसके बाद प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इसका संज्ञान लेते हुए सीधे तौर पर कहा कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जिनको अपने कर्तव्य की चिंता नहीं है।
यह भी पढ़ें – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन हुआ अलर्ट, व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसपी
आपको बता दें कि उत्तराखंड के रामनगर में रामनगर फॉरेस्ट डिविजन के कंपाउंड से एक 10 साल से ज्यादा पुराने चंदन के पेड़ को वन तस्कर काट कर ले गए थे और पूरा महकमा सोता रहा। खास बात ये है कि पेड़ काटे जाने की जानकारी वन विभाग के चीफ सहित किसी भी आला अधिकारियों को नहीं है जब मीडिया के माध्यम से ये खबर प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल को मिली तो उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि वन महकमे का काम जंगलों की सुरक्षा करना है जब अधिकारी अपने घर को ही सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं तो जंगल को कैसे सुरक्षित रखेंगे।
Related posts:
उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों का सुनहरा अवसर: 11 विभागों में 4405 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
80 साल पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली रफ्तार, छह राज्यों ने किया ऐतिहासिक MoU
मुख्यमंत्री आवास में ‘लोकल की सौगात’: विधायक महेश सिंह जीना ने पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद भेंट किए, धामी...
मौत को मात देकर मिलता है माँ बनने का सुख, उत्तराखंड मे माँ होने के कुछ और भी हैं मायने
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा-2023 का किया शुभारंभ
(Visited 330 times, 1 visits today)

