प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के सदस्यता अभियान ने एक नया मील का पत्थर छू लिया है। 2 सितंबर से 25 सितंबर तक चले पहले चरण में 6 करोड़ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली, जिसमें से 4 करोड़ सदस्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और असम से जुड़े। हालांकि राजस्थान, तेलंगाना, कर्नाटक और बिहार जैसे राज्यों में अभियान अपेक्षित सफलता नहीं पा सका।
भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बताया कि पहले चरण की समीक्षा के बाद कमियों को सुधारते हुए 1 अक्टूबर से दूसरा चरण शुरू होगा, जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्य बनाने की प्रक्रिया भी और तेज की जाएगी। भाजपा का यह आक्रामक सदस्यता अभियान आगामी चुनावों में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने की दिशा में अहम साबित हो सकता है।
Related posts:
राम मंदिर अक्षत वितरण टोली के सदस्यों द्वारा सीएम को श्री राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्रक किया...
श्री बदरी- केदारधाम पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा रश्मि ठाकरे सहित नेपाल के...
रेरा पोर्टल से जुड़ेगी मानचित्र स्वीकृति, अवैध निर्माण पर कड़ी निगरानी—आवास विभाग के बड़े फैसले
सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की वैश्विक मुहिम बेअसर! भारत के फैसले के खिलाफ नहीं मिल रहा अंतरराष्ट्रीय...
उत्तराखंड में परिवहन सुरक्षा को नई रफ्तार! सीएम धामी ने 8 नए परिवहन निरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्...
(Visited 3,821 times, 1 visits today)
