TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की मंजूरी दी है। पहले चरण में नगर निगम पिथौरागढ़, नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) और नगर पंचायत गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन राजधानी) को शामिल किया गया है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कुल 39.68 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की। इसमें देवभूमि रजत जयंती पार्क निर्माण हेतु 13.46 करोड़, गंगोत्री विहार नलकूप व अन्य कार्यों हेतु 2.22 करोड़, शिवालिक नगर जलापूर्ति योजना के पुनर्गठन हेतु 6.81 करोड़, अमृत 2.0 के तहत 3.25 करोड़, एएमआर वाटर मीटर स्थापना हेतु 10 करोड़, और चम्पावत में ग्रामीण सड़कों के सुधार हेतु 3.94 करोड़ रुपये की स्वीकृति शामिल है।
Related posts:
शटलर लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन, भारतीय बैटमिंटन टीम ने जीता थॉमस कप
देहरादून–पिथौरागढ़ के बीच हवाई कनेक्टिविटी मजबूत, सीएम धामी ने 42 सीटर विमान सेवा का किया शुभारंभ
खटीमा को विकास का बड़ा तोहफा, धामी ने 33 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का किया शिलान्यास–लोकार्पण
उत्तराखण्ड की विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु ए.डी.बी देगा 200 मिलियन डॉलर की ऋण सुविधा
उत्तराखंड बजट 2025-26: स्वास्थ्य विभाग को 3311 करोड़, आयुष्मान योजना के लिए 550 करोड़
(Visited 743 times, 1 visits today)
