देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष एवं प्रख्यात लेखक-गीतकार प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान साहित्य, सिनेमा, कला और संस्कृति से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने श्री जोशी के रचनात्मक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को फिल्म निर्माण और शूटिंग का अनुकूल केंद्र बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
बैठक में उत्तराखंड की लोक कला, लोक संगीत और सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ राज्य में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। सीएम धामी ने सिनेमा और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार के लिए भविष्य में सहयोग की अपेक्षा जताई।
Related posts:
बिहार की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित भाजपा: उत्तराखंड में भी दोहराएंगे विकास वाला फॉर्मूला- महेंद्र भट्...
ISS से इसरो को धन्यवाद: गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने साझा किए अंतरिक्ष में प्रयोगों के अनुभव
सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलान, अग्निपथ योजना के रिटायर युवा को, उत्तराखंड पुलिस में मिलेगी वरीयता
प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए अच्छी ख़बर, खेल अवस्थापना विकास पर सरकार बढ़ाने जा रही सब्सिडी
कसार देवी की दिव्यता में लीन हुए राज्यपाल, बोले - यहां की ऊर्जा अलौकिक, देश-विदेश के पर्यटक जरूर आएं
(Visited 3,541 times, 1 visits today)
