न्याय हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है” — अंकिता भंडारी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री धामी

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में स्वर्गीय अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी एवं माता  सोनी देवी ने भेंट की। इस दौरान परिजनों ने प्रकरण से जुड़े अपने मंतव्य और भावनाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री ने पूरे संवेदनशील भाव के साथ पीड़ित परिवार की बात सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में न्याय सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी मांगों पर सकारात्मक और संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार न्याय प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

(Visited 961 times, 1 visits today)