इज़रायल ने हाल ही में लेबनान स्थित हिजबुल्लाह के ठिकानों पर लगातार हमले कर उन्हें बुरी तरह तबाह कर दिया है। इन हमलों के बाद भी संघर्ष जारी है। दूसरी ओर, अमेरिका ने भी सीरिया में आईएस और अलकायदा के दो आतंकी अड्डों पर हवाई हमले किए, जिसमें 37 आतंकवादी मारे गए हैं।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, इन हमलों में दो शीर्ष आतंकी नेताओं को भी निशाना बनाया गया। 16 सितंबर को हुए एक बड़े हमले में आईएस के प्रशिक्षण शिविर पर हमला कर 28 आतंकियों को मार गिराया गया। अमेरिकी सैनिक सीरिया में तैनात होकर आईएस की वापसी रोकने के प्रयास में जुटे हुए हैं, जिसने 2014 में इराक और सीरिया के बड़े हिस्सों पर कब्जा कर लिया था।
आतंक के खिलाफ जंग में इज़रायल और अमेरिका की नई मुहिम, कट्टरपंथियों पर भारी पड़ा हमला!
Related posts:
चिनाब की ऊँचाई पर भारत की नई उड़ान:PM मोदी ने दुनिया के सबसे ऊँचे रेलवे आर्च ब्रिज का किया उद्घाटन
देहरादून में रफ्तार का कहर: ट्राले के नीचे दबी कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; 6 साल का बच्चा...
परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया योग साधकों का स्वा...
दून मेडिकल कॉलेज में 3 फैकल्टी और 2 मेडिकल ऑफिसर्स की नियुक्ति
हर घर नल से जल पर CM धामी का सख्त रुख, देरी पर तय होगी जिम्मेदारी
(Visited 3,785 times, 1 visits today)

