हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत आवाज: सीएम धामी ने पत्रकारिता दिवस पर दी शुभकामनाएं

photo -oneworldnews

 

 

 

 

TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों और पत्रकार जगत को शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आवाज रही है और समाज में जनजागरूकता फैलाने के साथ जनभावनाओं को अभिव्यक्ति देने में इसकी अहम भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने वाला रहा है। वर्तमान समय में पत्रकारिता शासन और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सकारात्मक भूमिका निभा रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भी हिंदी पत्रकारिता का समृद्ध और स्वर्णिम इतिहास रहा है। राज्य सरकार पत्रकारों के हितों के प्रति संवेदनशील है और पत्रकार कल्याण से जुड़े विभिन्न प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

वहीं, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी हिंदी पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित की भावना आज भी पत्रकारिता की मूल आत्मा है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही सफल पत्रकारिता की पहचान है और पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम भी है।

(Visited 459 times, 1 visits today)