देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में बंद मार्गों को दो दिनों के भीतर खोलने का सख्त आदेश जारी किया है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी जिलों में अवरुद्ध सड़कों की स्थिति का जायजा लिया और जल्द समाधान के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि छोटे कार्यों की स्वीकृति जिलाधिकारी स्तर पर की जाएगी ताकि सड़कों को तेजी से सुचारू किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि आपदा राहत कार्यों में धन की कोई कमी नहीं होगी और 95% सड़कों को अगले 48 घंटों में खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
Related posts:
नरेन्द्र नगर में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 1880 मरीजों ने उठाया ला...
बाजपुर में 4 मदरसों पर प्रशासन का एक्शन, दस्तावेज नहीं मिले तो किया सील
दिव्यांग और निराश्रित बच्चों की उड़ान: देहरादून के कार्यक्रम में संघर्ष और सफलता की अद्भुत कहानियाँ
ऑपरेशन सिंदूर का सच उजागर, पाक के किराना हिल्स पर हमले की पुष्टि
राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: आतंकवाद पर लगाम लगाए बिना पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं
(Visited 1,252 times, 1 visits today)

