देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में बंद मार्गों को दो दिनों के भीतर खोलने का सख्त आदेश जारी किया है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी जिलों में अवरुद्ध सड़कों की स्थिति का जायजा लिया और जल्द समाधान के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि छोटे कार्यों की स्वीकृति जिलाधिकारी स्तर पर की जाएगी ताकि सड़कों को तेजी से सुचारू किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि आपदा राहत कार्यों में धन की कोई कमी नहीं होगी और 95% सड़कों को अगले 48 घंटों में खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
Related posts:
उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में इंद्रमणि बडोनी के त्याग एवं सक्रिय सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका - मुख्यमंत...
उत्तराखंड में सेवा, सुशासन और विकास की नई इबारत: तीन वर्षों में ऐतिहासिक उपलब्धियां
न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा सेवानिवृत्त, हाईकोर्ट ने गंगा अवैध खनन पर भी दिखाई सख्ती
धराली आपदा: सीएम धामी तीन दिन से मोर्चे पर, हेलिकॉप्टर से 128 लोग सुरक्षित, राहत कार्य तेज
अमेरिकी दबाव के बीच भारत-रूस की ऐतिहासिक डील: देश में बनेगा सुखोई सुपरजेट विमान, ‘मेक इन इंडिया’ को ...
(Visited 1,250 times, 1 visits today)
