श्रीनगर गढ़वाल: रेलवे प्रोजेक्ट में सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, आग का खौफनाक मंजर कैमरे में कैद

 

 

 

TMP : श्रीनगर गढ़वाल के मलेथा में निर्माणाधीन रेलवे प्रोजेक्ट के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट ने दहशत फैला दी। जोरदार धमाके के साथ गैस सिलेंडर फटने के बाद कर्मचारियों के हट्स में भयंकर आग लग गई। इस हादसे के खौफनाक वीडियो में दिख रहा है कि कैसे आग ने देखते ही देखते हट्स और वहां रखा सामान राख में तब्दील कर दिया।

शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण
आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के समय हट्स में कोई कर्मचारी नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। हालांकि, दो मोटरसाइकिल और कर्मचारियों का सामान जलकर खाक हो गया।

प्रोजेक्ट की सुरक्षा पर सवाल
इस हादसे के बाद निर्माणाधीन रेलवे प्रोजेक्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। क्या ऐसे संवेदनशील प्रोजेक्ट्स में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हो रही है? दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन यह घटना भविष्य के लिए चेतावनी बनकर उभरी है। मलेथा के इस हादसे ने रेलवे प्रोजेक्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

 
 
(Visited 404 times, 1 visits today)