देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के कल्याण के लिए सरकार निरंतर कार्यरत है और इन प्रयासों की जानकारी घर-घर तक पहुँचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” अभियान को जन आंदोलन बनाने और स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए जनता को प्रेरित करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता से सीधा संवाद जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम है और यही लोकतंत्र की असली शक्ति है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Related posts:
PM मोदी के वीडियो पर कुछ देर लगी रोक, Meta बोला- कानूनी नहीं, तकनीकी गड़बड़ी थी वजह
जीएमवीएन ने जारी की, चारधाम यात्रा टूर पैकेज की नयी लिस्ट
वन्य जीवों के बढ़ते हमले पर सरकार सख्त: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले-“लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च ...
पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, कई विपक्षी सीएम नहीं लेंगे भाग
उत्तराखंड में नर्सिंग-पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू,पहली बार कॉमन एंट्रे...
(Visited 1,664 times, 1 visits today)
