देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास से भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के कल्याण के लिए सरकार निरंतर कार्यरत है और इन प्रयासों की जानकारी घर-घर तक पहुँचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” अभियान को जन आंदोलन बनाने और स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए जनता को प्रेरित करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता से सीधा संवाद जनसेवा का सबसे सशक्त माध्यम है और यही लोकतंत्र की असली शक्ति है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Related posts:
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष Dr. P.T. उषा की देहरादून में खास बैठक – राष्ट्रीय खेलों की सफलता ...
धामी सरकार का बड़ा कदम: अब एयरफोर्स के हाथों में चिन्यालीसौड़-गौचर हवाई पट्टियाँ, पिथौरागढ़ एयरपोर्ट...
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर चेन्नई में सीएम पुष्कर सिंह धामी का रोड शो, हेल्थकेयर, फार्मा, एनर्जी ...
उत्तराखंड में गन्ना मूल्य में बड़ी बढ़ोतरी, पेराई सत्र 2025–26 के लिए अगेती प्रजाति ₹405 और सामान्य ...
निवेशकों की किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए शासन और प्रशासन प्रतिबद्ध- शिक्षा मंत्री
(Visited 1,661 times, 1 visits today)
