हल्द्वानी में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी, 12 शहरों के लिए 500 मिलियन डॉलर की योजना- मुख्य सचिव 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी से विकास की बड़ी खबर आई है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हल्द्वानी के प्रशासनिक व बस टर्मिनल बिल्डिंग (एसीबीटी), सड़क चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) जैसी परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है।

इसके अलावा, राज्य के 12 शहरों के विकास के लिए 500 मिलियन डॉलर की महत्वाकांक्षी योजना को केंद्र सरकार के पास भेजने की अनुमति भी दी गई। चारधाम यात्रा मार्ग पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 125 मिलियन डॉलर की योजना को भी हरी झंडी मिली।

मुख्य सचिव ने इन योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से लागू करने के सख्त निर्देश दिए हैं। बैठक में सचिव नितेश झा, चंद्रेश यादव, बृजेश संत समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

 
 
(Visited 139 times, 1 visits today)