आज विश्व के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी निवासी तेजस को भविष्य में शतरंज़ के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उत्तराखण्ड विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। आपको बता दें कि अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा तेजस तिवारी को उसके बेहतरीन खेल प्रदर्शन के उपरांत विश्व का सबसे कम उम्र का शतरंज खिलाड़ी घोषित कर सम्मानित किया गया है। साढ़े पांच वर्षीय तेजस तिवारी ने जून में जारी हुई अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) की सूची में उन्हें 1149वीं रेटिंग प्राप्त हुई है।

Related posts:
लोकसभा में पास हुए क्रिमिनल लॉ बिल, नए कानूनों में दंड की जगह न्याय देने पर दिया गया जोर- गृह मंत्री...
"उत्तराखंड निकाय चुनाव: CCTV की नजर में होगी मतगणना, कोर्ट ने याचिका किया निस्तारित!"
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके महसूस
शटलर लक्ष्य सेन का शानदार प्रदर्शन, भारतीय बैटमिंटन टीम ने जीता थॉमस कप
ऑपरेशन सिंदूर के बाद अलर्ट मोड में उत्तराखंड, सरकारी डेटा सुरक्षा के लिए अपनाएगा ‘जीरो ट्रस्ट’ मॉडल
(Visited 89 times, 1 visits today)
