देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ Bipin Rawat की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म विभूषण से अलंकृत और उत्तराखंड की धरती के गौरव जनरल बिपिन रावत ने अपना सम्पूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि जनरल रावत अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका नेतृत्व, दूरदर्शिता और देश के प्रति अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
Related posts:
अपुणि सरकार पोर्टल के माध्यम से 886 सेवाएं दी जा रही है ऑनलाईन माध्यम- सीएम पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री अंत्योदय गैस रिफिल योजना में DBT से होगी राशि ट्रांसफर, फर्जी राशन कार्ड धारकों पर होगी ...
शीतकालीन दर्शन यात्रा: चारधाम के पुजारियों ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर लगेंगे विशेष शिविर, सरकारी योजनाओं का भी मिले...
श्रीनगर गढ़वाल के रामलीला मैदान का होगा सौन्दरीकरणः डॉ. धन सिंह रावत (6)
(Visited 576 times, 1 visits today)

