देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ Bipin Rawat की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पद्म विभूषण से अलंकृत और उत्तराखंड की धरती के गौरव जनरल बिपिन रावत ने अपना सम्पूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि जनरल रावत अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका नेतृत्व, दूरदर्शिता और देश के प्रति अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
Related posts:
प्रधानमंत्री मोदी का दिल छूने वाला वीडियो: नन्ही गाय 'दीपज्योति' को मिला नाम और दुलार
रजिस्टार ऑफिस में फर्जीवाड़े की जांच ईडी ने भी की शुरू, 100 करोड़ से ज्यादा के गोलमाल की आशंका
CM धामी को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, बोले—मातृशक्ति का आशीर्वाद नई ऊर्जा देता है
रेन वाटर हार्वेस्टिंग को वर्क कल्चर में करें शामिल सीएम धामी
देहरादून-ऋषिकेश फोर लेन पर फिलहाल नहीं कटेंगे पेड़, CM धामी ने लगाई रोक
(Visited 576 times, 1 visits today)

