केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के नित दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में अब बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल साल 2022 की यात्रा में करीब 16 लाख यात्री केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे थे। तो वही अभी तक 15 लाख 70 हजार से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। जबकि अभी भी यात्रा के लिए एक माह से अधिक का समय बाकी बचा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि जिस तरह से केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है उससे कहीं ना कहीं लग रहा है कि पिछले आंकड़ों को तोड़कर इस बार यात्री एक नई कीर्तिमान को स्थापित करेंगे।
Related posts:
गणतंत्र दिवस पर तिरंगे के साथ जागा समानता का संकल्प: मुख्य सचिव ने बेटियों को बराबरी का अधिकार देने ...
देहरादून में ग्राफिक एरा का भव्य दीक्षांत समारोह: गडकरी को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि
जिस आवाज़ ने वक्त को थाम लिया… आज उसी को विदाई: आशा भोसले अमर सुरों में जिंदा रहेंगी
हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियों में बर्फ बना रोड़ा, सेना-सेवादारों की मेहनत जारी
'ऑपरेशन सिंदूर' : पाकिस्तान का हवाई दुस्साहस नाकाम, भारत की एयर डिफेंस ढाल ने मिसाइल-ड्रोन हमले को ह...
(Visited 205 times, 1 visits today)

