मसूरी के कैमल बैंक स्थित होटल रिंक में भीषण आग लग गई। जिसे देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक होटल के साथ ही होटल के बाहर खड़ी 3 गाड़ियों में भी भीषण आग लग गई। हालांकि बताया जा रहा है कि अब आग नियंत्रण में है।
होटल के बाहर खड़ी 3 गाड़ियां भी आग में झुलसी
देहरादून के मसूरी शहर में कुलड़ी कैमल बैंक स्थित होटल रिंक में भीषण आग लग गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और जैसे तैसे हालात पर काबू पाया। दरअसल घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने होटल रिंक से धुआं उठते और आग की लपटों को देखा। जिसके बाद भीषण आग को देख इलाके में हड़कंप मच गया। ऐसे में आनन फानन में स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड की टीम ने जैसे तैसे हालतों को काबू में पाया। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। लेकिन तब तक होटल में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। यही नहीं होटल के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी भीषण आग लग गई।
होटल का अधिकांश हिस्सा लकड़ी का बना होने से भड़की आग
स्थानीय लोगों की मानें तो होटल में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी और होटल का अधिकांश हिस्सा लकड़ी से बना होने के चलते आग ने रौद्र रूप ले लिया और देखते ही देखते आग में जलकर होटल में रखा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है की होटल के बाहर खड़ी 3 गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई। लेकिन फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरीके से नियंत्रण पा लिया है।
Related posts:
उत्तराखंड: 5,388 वक़्फ़ संपत्तियों पर अतिक्रमण का साफ रिकॉर्ड नहीं, CM धामी ने दिए पारदर्शी डेटा तैय...
वायु रक्षा प्रणालियों की मजबूती पर फोकस करे वायुसेना-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तराखंड में“पीस टू प्रोसपेरीटी” की टैगलाइन पर दिसंबर में आयोजित होगा ग्लोबल इंवेस्टर समिट
उत्तराखंड की शहरी आवाजाही को मिलेगी नई रफ्तार, रोपवे और ई-ट्रांजिट पर तेज़ी से बढ़ा काम
डेटा आधारित सुशासन की ओर बढ़ा उत्तराखंड, मुख्य सचिव बोले- गुणवत्तापूर्ण आंकड़े ही बेहतर नीतियों की क...
(Visited 134 times, 1 visits today)
