चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की पूरी कहानी अब स्कूलों में बच्चों को भी पढ़ाई जाएगीं दरअसल शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से राज्य के विद्यालयी शिक्षा पाठ्यक्रम में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के अभियान की कहानी को शामिल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से लिया गया फैसला
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा के पाठ्यक्रम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान की ओर से संचालित चंद्रयान अभियानों को शामिल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं जिससे बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित किया जा सके। बता दें कि चंद्रयान-3 अभियान की सफलता ने देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भारत का परचम लहराया है। ऐसे में इस ऐतिहासिक उपलब्धि को बच्चों के साथ भी बांटने के लिए शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने इसे पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला लिया है। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी भी भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बारे में जान सके।
Related posts:
"बहस की चुनौती देकर खुद गायब हो गए बीकेटीसी अध्यक्ष", बदरीनाथ चोरी मामले पर कांग्रेस का पलटवार
उत्तरकाशी में खौफनाक कहर: धराली में बादल फटने से खीरगंगा उफनी, 25 से अधिक होटल-होमस्टे तबाह, सेना रा...
नैनीताल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठप, झील का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुँचा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित सेमिनार में किया प्रतिभाग, राज्य मे...
" रुद्रप्रयाग का सारी गांव बना पहाड़ का पर्यटन हब: 50 होम स्टे, हजारों पर्यटक, पलायन पर ब्रेक!
(Visited 176 times, 1 visits today)
