खटीमा में CM धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश

 

 

 

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को खटीमा स्थित अपने निजी आवास नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ काम करना चाहिए, ताकि लोगों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

प्रशासन की जवाबदेही पर जोर

धामी ने कहा कि राज्य सरकार ‘सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि’ के मूल मंत्र के साथ काम कर रही है। प्रशासन की जवाबदेही तय करने के साथ प्रत्येक व्यक्ति को उसकी समस्या का संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना सरकार का उद्देश्य है।

विकास कार्यों और स्थानीय जरूरतों पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और स्थानीय आवश्यकताओं को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

(Visited 1 times, 1 visits today)