एजेंसी। देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 752 कोरोनो केस मिले हैं। 21 मई के बाद एक दिन में कोरोना के इतने ज्यादा मामले सामने आए हैं।
एक्टिव केस में भी इजाफा
कोरोना मामलों में इजाफे के साथ सक्रिय मामले में भी इजाफा हुआ है। एक्टिव केस अब बढ़कर 3,420 हो गए हैं।सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में चार मौतों के साथ मरने वालों की संख्या अब तक 5,33,332 (तीन सालों का आंकड़ा) हो गई है। केरल में दो, राजस्थान और कर्नाटक में एक की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोरोना की शुरुआत से अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,71,212 हो गई है और राष्ट्रीय रिकवरी दर भी 98.81 फीसद है। मृत्यु दर अब 1.19 फीसद है। मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया है कि देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 220.67 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।
Related posts:
छात्र संसद इंडिया का नेशनल गवर्नेंस टूर: उत्तराखंड सचिवालय में हुआ युवा नीति संवाद, IIT-IIM के प्रति...
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा पहुंचे हरिद्वार, नारायणी शिला पर किया पितृ तर्पण
उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने ज्वांइन की 'आप' पार्टी
चकराता में महिला के कथित मतांतरण और पहचान छिपाने का मामला, आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड मॉडल की देशभर में चर्चा, विकास के साथ पर्यावरण और रोजगार पर धामी का फोकस
(Visited 906 times, 1 visits today)

