विजिलेंस टीम ने उधमसिंह नगर के किच्छा में एक भ्रष्ट अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने उधमसिंह नगर के किच्छा तहसील से कानूनगो को 5 हजार रिश्वत लेते हुए रंगें हाथ पकड़ा है, जानकारी के अनुसार विजिलेंस टीम ने आरोपी कानूनगो धनेश कुमार को 5 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है।
रिपोर्टस के अनुसार आरोपी ने पैमाईश के नाम पर रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता मदन सिंह नेगी ग्राम देवरिया तहसील किच्छा की कृषि भूमि की नाम कराने की एवज में रु 5000 / की रिश्वत लेते हुए तहसील किच्छा में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत कर विशेष न्यायाधीश भ्रष्ट्राचार निवारण की अदालत में आज प्रस्तुत किया जाएगा ।
Related posts:
मां के नाम एक पौधा, गंगा घाट पर स्वच्छता का संकल्प – सीएम धामी ने दिए पर्यावरण और सेवा के संदेश
अनुराग ठाकुर ने कहा राहुल गांधी अब तक ले रहे थे बिना जिम्मेदारी के सत्ता का आनंद
परिवहन विभाग में आठ पदों पर होगी भर्ती, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
उत्तराखंड के 13 जिलों में 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का शुभारंभ, संस्कृत भवन व विद्यालय होंगे स्थापित
70 साल से बसे परिवारों को वन भूमि खाली करने का नोटिस, उग्र आंदोलन की चेतावनी
(Visited 125 times, 1 visits today)


