टिहरी- बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।
एसडीआरएफ ढालवाला टीम के प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह मुनि की रेती थाने से सूचना मिली कि कौड़ियाला के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर सीधे नदी में समा गई है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है जिसके चलते कार दिखाई नहीं दे रही है। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ व्यासी की टीम ने मौके पर पहुंची । एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कार कहां से कहां जा रही थी व उसमें कितने लोग सवार थे।
Related posts:
मुख्य सचिव के सख्त निर्देश: डोर-टू-डोर सफाई, सोर्स सेग्रीगेशन और प्रोसेसिंग क्षमता में हो सुधार
“स्वदेशी दीयों से जगमगाएगी दीपावली”- CM धामी ने स्थानीय बाजार से की खरीदारी, वोकल फॉर लोकल का दिया स...
उत्तराखंड में खेलों का महाकुंभ: 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा, पीएम मोदी करेंगे भव्य उ...
CM धामी ने 38 विकास कार्यों का किया शिलान्यास-लोकार्पण, सड़क, शिक्षा और सिंचाई परियोजनाओं पर जोर
रजत जयंती पर दून में पहुंचेगे प्रधानमंत्री मोदी, FRI में होगा भव्य समारोह - सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट ...
(Visited 112 times, 1 visits today)

