आज नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान एक विमान क्रैश हुआ, जिससे विमान के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के दौरान विमान में कुल 72 लोग सवार थे। जिसमें से पांच भारतीय नागरिक थे। हादसे में लगभग 32 लोगों की मौत हो गई है।
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने जारी देते हुए बताया कि येती एअरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने रविवार सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। और ठीक सुबह करीब 11 बजे विमान पोखरा हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पोखरा इस हिमालयी देश में एक मशहूर पर्यटक स्थल है। विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।
Related posts:
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 100 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की
विश्व के सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाडी ने CM धामी से की मुलाकात
देहरादून ट्रिपल मर्डर: 600 रुपये की मजदूरी के विवाद में बुजुर्ग दंपति समेत तीन की हत्या
सेना से रिटायर होते ही उत्तराखंड में सेवा का मौका, दो अग्निवीर PAC में होंगे समायोजित
देहरादून में फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का 61वां संस्करण: 15 फरवरी को परेड ग्राउंड से फिटनेस का संद...
(Visited 126 times, 1 visits today)


