देहरादून: एलआईसी द्वारा आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ समापन

 

देहरादून, आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में एलआईसी द्वारा आयोजित (दो दिवसीय) 54वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न प्रतिस्पर्धाओ में भाग लेने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि प्रादेशिक प्रबंधक (कार्मिक) अजीत कुमार उपाध्याय ने नकद राशि, ट्रॉफी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि देहरादून मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक आलोक गुप्ता उपस्थित रहे।

एलआईसी द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विषय मे जानकारी देते हुए एलआईसी के आयोजन सचिव, प्रबंधक (कार्मिक) एस.पी पंत ने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित इस एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 11 मंडलों से शामिल हुए ,आठ खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली एलआईसी खेलकूद प्रतियोगिताओं में अपनी जगह बनाई है।

प्रतियोगिता और परिणाम

– चक्का फेंक प्रतियोगिता में इलाहाबाद मंडल के अंशु राय ने प्रथम, वाराणसी मंडल के अमित सिंह ने द्वितीय और इलाहाबाद मंडल के शिवम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में इलाहाबाद मंडल की अंबे यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

– भाला फेंक प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में इलाहाबाद मंडल के जानिसार अख्तर ने प्रथम स्थान, वाराणसी मंडल के अमित सिंह ने द्वितीय और इलाहाबाद मंडल के अंशु राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में इलाहाबाद मंडल की अंबे यादव में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

– गोला फेंक प्रतियोगिता की बात करें तो वाराणसी मंडल के अमित सिंह ने प्रथम स्थान और इलाहाबाद मंडल के शिवम सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग की बात करें तो इलाहाबाद मंडल की अंबे यादव में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

– वहीं लंबी कूद प्रतियोगिता की बात करें तो मेरठ मंडल के रितेश कुमार प्रथम और फैजाबाद मंडल के दीपक कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।

– हैमर- थ्रो प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के दोनों पुरस्कार पर इलाहाबाद मंडल का दबदबा रहा। जबकि देहरादून के शिवम सिंह ने प्रथम और जानिसार अख्तर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

– महिला वर्ग मे  मेरठ मंडल की सोनम ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त किया।

– ऊंची कूद और ट्रिपल जम्प प्रतियोगिता मे मेरठ मंडल के रितेश कुमार ने जीत हासिल की।  जबकि इलाहाबाद मंडल के संदीप कुमार ने दौड़ की तीनों प्रतिस्पर्धाओ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

– बेस्ट एथलीट सम्मान मेरठ मंडल के रितेश कुमार और इलाहाबाद मंडल की अंबे यादव को प्रदान किया गया।

धावक जगदीश राम को विशेष सम्मान

इस मौके पर एलआईसी द्वारा उत्तराखंड के प्रमुख धावक जगदीश राम को विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि जगदीश राम ने अपनी दौड़ के दम पर अनेक राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर भव्य विदाई भोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ मंडल प्रबंधक आलोक गुप्ता द्वारा सभी खिलाड़ियों और आयोजन समिति को इस वृहद आयोजन को कुशलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए बधाई दी गयी।

खेलों के लिए शानदार है देहरादून

इस मौके पर स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य संजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देहरादून को खेलों के आयोजन के लिए शानदार स्थल है। आज भी वर्ष 2018 – 19 में देहरादून मंडल द्वारा आयोजित कराए गए राष्ट्रीय खेलों की सुखद स्मृतियां हमारे खिलाड़ियों के जेहन में दर्ज़ हैं।

ये लोग रहे कार्यक्रम में मौजूद

इस अवसर पर देहरादून मंडल के विक्रांत गुप्ता, राजेश गुप्ता, वी पी एस कपिल, नितिन सारस्वत, राजेश शर्मा, संजय उनियाल, बुद्धि सिंह पंवार, दीपक क्षेत्री, भावना डोभाल, बी एस चौहान, सरोजनी ढौंडियाल, मुकेश नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

(Visited 30 times, 1 visits today)