चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा

चंपावत विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपा।
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ने वाले हैं। जिसके लिए भाजपा आलाकमान से स्वीकृति मिलने के बाद उपचुनाव की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। जिसके लिए चंपावत सीट के भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण के यमुना कॉलोनी स्थित आवास में जाकर अपना त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी दी कि चंपावत सीट के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपनी विधानसभा सीट से त्यागपत्र दे दिया है जिसे मेरे द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। इस घटना के बाद स्थिति स्पष्ट हो गयी है कि चंपावत सीट पर उपचुनाव होगा और सीएम धामी चंपावत से चुनाव लड़ेंगे।

(Visited 140 times, 1 visits today)