उत्तराखंड के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट: अगले 3 घंटे भारी बारिश और तूफान का खतरा

 

 

TMP: उत्तराखंड के बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार, 11 अगस्त 2025 की रात 8:33 बजे से 12 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक कई इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा, तीव्र से बहुत तीव्र वर्षा, बिजली गिरने और गरज के साथ तेज हवाओं की संभावना है।

संभावित प्रभावित क्षेत्रों में जानकी चट्टी, बाराहाट रेंज, बड़कोट, पुरोला, मसूरी, चकराता, श्रीनगर, गोविंद घाट, कर्णप्रयाग, कपकोट, चौखुटिया, घाट सहित आसपास के इलाके शामिल हैं।

आपातकालीन अपील:

  • लोग नदी-नालों के किनारे जाने से बचें।

  • पहाड़ी इलाकों में सफर के दौरान सतर्क रहें।

  • बिजली गिरने और भूस्खलन की संभावना को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।

मौसम विभाग ने जिला प्रशासन को अलर्ट मोड में रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है।

(Visited 1,619 times, 1 visits today)