खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा को बड़ी सौगात देते हुए खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक 14.97 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सड़क चौड़ीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। मंगलवार को राणा मार्केट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
धामी ने कहा कि खटीमा के विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में ऑक्सीजन पार्क, क्रोकोडाइल पार्क और धार्मिक स्थलों के विकास को भी प्राथमिकता बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा से उनका रिश्ता भावनात्मक है और क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
Related posts:
मोहन भागवत का सख्त संदेश: बांग्लादेश में हिंदुओं को एकजुट होना होगा, भारत को निभानी होगी जिम्मेदारी
धराली आपदा: सीएम धामी तीन दिन से मोर्चे पर, हेलिकॉप्टर से 128 लोग सुरक्षित, राहत कार्य तेज
कमजोर वर्गों के छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण कोचिंग पर जोर,योजना में खानापूर्ति नहीं- मुख्य सचिव आनं...
ईएलएफ ने करीब 100 करोड़ रुपये की देनदारी के मामले में फंसी, एयरलाइन स्पाइसजेट के खिलाफ दिवालिया अर्ज...
"मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यूएई दौरा सफल, निवेशकों ने किए 15,475 करोड़ों के एमओयू साइन"
(Visited 10 times, 1 visits today)

