हल्द्वानी: राजनीतिक कार्यक्रमों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बेरीपड़ाव स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर पहुंचकर मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा कर प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने देशवासियों की खुशहाली के साथ उत्तराखंड की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री के साथ मंदिर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट और अनिल बलूनी भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मंदिर में दर्शन किए।
हल्द्वानी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम आस्था और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के कारण खासा चर्चा में रहा।
