देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व दायित्वधारी एवं भाजपा उत्तराखंड के पूर्व प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को मोहब्बेवाला स्थित स्वर्गीय बिष्ट के आवास पहुंचे। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से संगठन ने एक समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Related posts:
केदारघाटी के संघर्षशील अतुल को IIT मद्रास में चयन, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने टिहरी में किया 415 करोड़ की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
स्वच्छता कर्मियों को हाथों के दस्ताने, मास्क, गमबूट्स तत्काल करवाएं जाए उपलब्ध- राधा रतूड़ी
अब उत्तराखंड में दिखेगा रोमांच का ग्लोबल स्काईपार्क: बंजी जंपिंग के इंटरनेशनल ब्रांड AJ Hackett की ए...
उत्तराखंड@2047 पर विश्व बैंक से सहयोग, जल-जलवायु और शहरी विकास पर मंथन
(Visited 673 times, 1 visits today)

