उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री का ताज पुष्कर सिंह धामी के सिर पर सजेगा। विधानमंडल दल की बैठक में सर्व सहमति से फैसला लिया गया। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर लगातार कयास लगाये जा रहे थे। लेकिन अब उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के नाम पर विधानमंडल दल की बैठक में मोहर लगायी जा चुकी है। भाजपा हाईकमान ने पुष्कर सिंह धामी के हाथों में एक बार फिर राज्य की कमान सौपी है। यानी कि 23 मार्च को फिर पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2022 का विधानसभा चुनाव खटीमा सीट से लड़ा था। जहाँ उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मगर हार के बावजूद भी पुष्कर सिंह धामी भाजपा आला कमान, जनता और नव निर्वाचित विधायकों की पहली पसंद बने रहे।

Related posts:
भारत का मतलब देश की परंपराओं, संस्कृति, अतीत और उसके भविष्य से है-विदेश मंत्री एस जयशंकर
विधानसभा स्पीकर ने कोटद्वार के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना के अधिकारियों को दिए निर्देश
मौसम ने ली करवट, उत्तराखंड में कहीं तेज बारिश से राहत, तो कहीं लोग उमस से हैं बेहाल
Breaking News समान नागरिक संहिता कानून के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन हो गया है : पुष्कर सिंह धामी
ऋषिकेश में शिवपुरी के पास 2 युवक गंगा में डूबे, एसडीआरएफ का सर्चिंग ऑपरेशन जारी
(Visited 24 times, 1 visits today)

