उत्तराखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 मार्च को दोपहर 02:30 बजे परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी सहित कई केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी सहित कई केंद्रीय नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी कार्यक्रम में उपस्थित रह सकते है। उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर 02:30 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन स्तर से तैयारियां चल रही है।

Related posts:
बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की जीत, पार्टी मुख्यालय में मनाया गया जश्न
विधानसभा सत्र के दौरान अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन रहेगा मुस्तैद-DGP अशोक कुमार
उत्तराखंड के 3 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी
चारधाम यात्रा - सड़क चौडीकरण के लिए काटे गए पेड़ और मार्गों पर जमा मलबा सड़क हादसों की बड़ी वजह
मुख्यमंत्री धामी का रोड शो: उपचुनाव सीट पर पूरी ताकत झोंकी, समर्थकों के साथ पहुंचे गांधी मैदान
(Visited 24 times, 1 visits today)

