हल्द्वानी: मुखानी चौराहे के पास शनिवार दोपहर एक महिला के नशे की हालत में सड़क पर हंगामा करने का मामला सामने आया। महिला की गोद में छोटा बच्चा भी था, जो इस दौरान रोता नजर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला मुखानी की ओर से हल्द्वानी जा रही थी। रास्ते में उसने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने उसे समझाने और बच्चे को लेकर घर जाने की सलाह दी, लेकिन दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
कुछ देर बाद महिला बच्चे को लेकर ऑटो में बैठी और घर चली गई। मामले की पुलिस में कोई शिकायत सामने नहीं आई है, हालांकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Related posts:
रक्षामंत्री का अलर्ट: आधुनिक युद्धों में सिविलियन तकनीक बन रही हथियार, रक्षा उद्योग से नई तकनीकों पर...
सीडीएस जनरल अनिल चौहान पहली बार पहुंचे पैतृक गांव गवाणा, भावुक स्वागत में झलका अपनापन
उत्तराखंड सरकार के 3 साल: बड़े स्तर पर बहुद्देशीय शिविर, जल संरक्षण और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
गणतंत्र दिवस पर सीएम धामी का संदेश, विकसित भारत और सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण का लिया संकल्प
विजलेंस टीम ने कसा शिकंजा,कानूनगो को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगें हाथों पकड़ा
(Visited 12 times, 1 visits today)
