हल्द्वानी: मुखानी चौराहे के पास शनिवार दोपहर एक महिला के नशे की हालत में सड़क पर हंगामा करने का मामला सामने आया। महिला की गोद में छोटा बच्चा भी था, जो इस दौरान रोता नजर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला मुखानी की ओर से हल्द्वानी जा रही थी। रास्ते में उसने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने उसे समझाने और बच्चे को लेकर घर जाने की सलाह दी, लेकिन दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
कुछ देर बाद महिला बच्चे को लेकर ऑटो में बैठी और घर चली गई। मामले की पुलिस में कोई शिकायत सामने नहीं आई है, हालांकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Related posts:
भाजपा के दृढ़ स्तंभ को अंतिम प्रणाम: पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान के निधन पर शोक की लहर
मुख्यमंत्री धामी ने जुलाई माह तक उत्तराखण्ड निवास तैयार करने के दिए निर्देश
नेपाल में अचानक क्यों आई इतनी भीषण बाढ़? ग्लेशियर टूटने से मची तबाही, 1500 से ज्यादा लापता
श्रीनगर गढ़वाल के रामलीला मैदान का होगा सौन्दरीकरणः डॉ. धन सिंह रावत (6)
उत्तराखंड बोर्ड ने 4 से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाली 'परीक्षाफल सुधार परीक्षा' का शेड्यूल किया जारी
(Visited 787 times, 1 visits today)

