देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026 में महिला, युवा और ग्रामीण उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने देहरादून के आईटी पार्क स्थित 13 गांव में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के लिए राज्य स्तरीय विपणन केंद्र खोलने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि उद्यमशाला योजना से अब तक 13 हजार से अधिक उद्यमियों को सहयोग मिला है, जबकि 8 हजार से ज्यादा महिला उद्यमियों और स्वयं सहायता समूह सदस्यों को उद्यमिता से जोड़ा गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनाना है। स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने के लिए हाउस ऑफ हिमालयाज, ग्रामीण हाट और विपणन केंद्रों को मजबूत किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों को सम्मानित किया तथा ग्रामीण आजीविका से जुड़े विभिन्न मॉड्यूल और रिपोर्ट का विमोचन किया।
