देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे SIR-2026 के तहत मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने 9 IAS/PCS अधिकारियों को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया है।
इन अधिकारियों की तैनाती हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों में की गई है। ये अधिकारी नोटिस वितरण, तामीली, सुनवाई और दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया पर नजर रखेंगे।
अधिकारियों को निर्धारित नियमों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ दैनिक निरीक्षण की रिपोर्ट सप्ताह में दो बार मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
Related posts:
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मतगणना की पूरी तैयारी, 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से होगी शुरू
गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में दौड़े धावक, धामी ने किया विजेताओं को सम्मानित
भाऊवाला क्षेत्र में अनियंत्रित कार की पेड़ से भिड़ंत,कार सवार एक युवक की मौत
एआई के युग में भी मानवता सर्वोपरि होनी चाहिए" — जनसंपर्क दिवस पर बंशीधर तिवारी का संदेश
‘ऑपरेशन प्रहार’ की गूंज देशभर में: उत्तराखंड बना साइबर क्राइम के खिलाफ जंग का नेतृत्वकर्ता
(Visited 405 times, 1 visits today)

