रक्षाबंधन पर धामी सरकार का तोहफा, 28-29 अगस्त को महिलाओं की रोडवेज यात्रा फ्री

 

 

 

 

देहरादून: रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी राहत दी है। 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं राज्य के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बिना किराया यात्रा कर सकेंगी।

दो दिन नहीं देना होगा किराया

शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रक्षाबंधन के अवसर पर दोनों दिनों महिलाओं को रोडवेज बसों में 100 प्रतिशत किराया छूट मिलेगी। परिवहन निगम को इस संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।

मायके जाने वाली महिलाओं को मिलेगी राहत

रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिजनों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। निशुल्क बस सेवा से उन्हें आर्थिक राहत के साथ सुरक्षित और सुगम सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी।

सरकार करेगी खर्च की भरपाई

निशुल्क यात्रा के कारण उत्तराखंड परिवहन निगम पर पड़ने वाले आर्थिक भार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार करेगी। अपर सचिव उत्तराखंड शासन रीना जोशी की ओर से जारी शासनादेश में इसकी व्यवस्था की गई है।

सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

(Visited 752 times, 1 visits today)