जागेश्वर धाम में श्रावणी मेले का आगाज, CM धामी बोले- आस्था के साथ बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार

 

 

 

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रावणी मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की तथा हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हरेला केवल पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

यह भी पढ़ें : हरेला पर वृद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे CM धामी, भोलेनाथ से प्रदेश की खुशहाली का लिया आशीर्वाद

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 147 करोड़ रुपये के जागेश्वर मास्टर प्लान के तहत धाम का सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जागेश्वर दौरे के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और पिछले दो महीनों में चार लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक विरासत के संरक्षण के साथ आधुनिक सुविधाएं विकसित कर उत्तराखंड को देश का अग्रणी आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

(Visited 23 times, 23 visits today)