प्रधानमंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति का दम, 550 महिला पुलिसकर्मियों की रणनीतिक तैनाती

 

 

 

 

देहरादून: प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह त्रुटिरहित, सुदृढ़ और प्रभावी बनाए रखने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने महिला शक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी सुनिश्चित की है। वीवीआईपी ड्यूटी में एसएसपी स्तर से लेकर कांस्टेबल स्तर तक लगभग 550 महिला पुलिस अधिकारी और कर्मियों की रणनीतिक तैनाती की गई है।

यह तैनाती वीवीआईपी रूट, कार्यक्रम स्थल, कंट्रोल रूम और अन्य सभी महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों पर बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड के तहत की गई है, जिससे हर स्तर पर सतर्कता और समन्वय बनाए रखा जा सके।

दीपम सेठ ने कहा कि वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में महिला शक्ति को अग्रणी भूमिका देते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे पूरे ऑपरेशन में बेहतर समन्वय, संवेदनशीलता, सतर्कता और त्वरित निर्णय क्षमता सुनिश्चित हो रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की उच्च पेशेवर क्षमता और उनकी प्रतिबद्धता वीवीआईपी ड्यूटी को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाती है।

(Visited 865 times, 1 visits today)