TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रनिष्ठ विचारधारा और अदम्य साहस के बल पर देश की अनेक रियासतों का एकीकरण कर एक अखंड, सशक्त और संगठित भारत की नींव रखी। उनका अटल संकल्प, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा आज भी राष्ट्रनिर्माण के पथ पर हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समरसता के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।
Related posts:
लखनऊ-देहरादून के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का अनुरोध, मुख्यमंत्री शीघ्र करेंगे रेल मंत्री से वा...
केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मृतकों की संख्या 300 के पार
रामलला के अयोध्या में विराजमान होने के उपलक्ष्य पर उत्तराखंड में सांस्कृतिक उत्सव और स्वच्छता कार्यक...
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर आदेश जल्द; चरणबद्ध सेवा वाले कार्मिक भी ‘समान कार्य-समान वेतन’ के दाय...
रेल परियोजनाओं पर CM धामी का बड़ा विज़न: एस्केप टनल बनें पैरेलल रोड, बागेश्वर तक रेल विस्तार की तैया...
(Visited 459 times, 1 visits today)
