मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश में श्री श्री रविशंकर से की भेंट, आध्यात्म और समरसता पर हुआ मंथन

 

 

 

ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ऋषिकेश में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान दोनों के बीच सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक जागरूकता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पद्म विभूषण से सम्मानित श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन विश्वभर में शांति, योग और मानवता के मूल्यों के प्रसार में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है, जो देवभूमि उत्तराखंड जैसे आध्यात्मिक राज्य के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

वहीं श्री श्री रविशंकर जी ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए उत्तराखंड की उन्नति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य की आध्यात्मिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य इसे वैश्विक पहचान दिलाते हैं और इसे और सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

मुख्यमंत्री ने भी संत-महात्माओं के मार्गदर्शन को राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आध्यात्म और विकास का संतुलन ही उत्तराखंड की असली ताकत है।

(Visited 5 times, 1 visits today)