विज्ञान का नया युग: सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड बना इनोवेशन हब

 

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड तेजी से विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उभरता हुआ पावरहाउस बनता जा रहा है। उत्तराखण्ड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) ने राज्य में कई ऐसी ऐतिहासिक पहलें शुरू की हैं, जिन्होंने विज्ञान को प्रयोगशालाओं से निकालकर सीधे आम जनता और गाँव-गाँव तक पहुँचा दिया है।

UCOST के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत के अनुसार, ये सभी पहलें राज्य के युवाओं, छात्राओं और नवाचार से जुड़े स्टार्टअप्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो रही हैं।

उत्तराखण्ड में पहली बार शुरू हुईं ये क्रांतिकारी वैज्ञानिक पहलें

विज्ञान रेडियो 88.8 MHz

अब विज्ञान की बातें रेडियो तरंगों पर—राज्य को पहली बार अपना विज्ञान रेडियो मिला है, जो सरल भाषा में वैज्ञानिक सोच को जन-जन तक पहुँचाएगा।

‘She for STEM’ मिशन

बेटियों को विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित में आगे बढ़ाने के लिए शुरू हुआ यह कार्यक्रम हजारों छात्राओं को नई पहचान दे रहा है।

13 जिलों में ‘Labs on Wheels’

अब पहाड़ और दूरदराज़ इलाकों के छात्र भी करेंगे हाईटेक प्रयोग। हर जिले में पहुँची मोबाइल साइंस लैब।

60 पेटेंट सूचना केंद्र

कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में बने ये केंद्र नवाचार को पेटेंट में बदलने का मजबूत आधार तैयार कर रहे हैं।

साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रीमियर लीग

खेल की तरह अब विज्ञान में भी प्रतिस्पर्धा—राज्यभर में आयोजित यह लीग हजारों छात्रों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दे रही है।

मुख्यमंत्री धामी का विज़न

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ शब्दों में कहा— “हमारा लक्ष्य है कि विज्ञान सिर्फ किताबों तक सीमित न रहे, बल्कि हर गाँव, हर स्कूल और हर घर तक पहुँचे। UCOST की ये पहलें विकसित उत्तराखण्ड @2027 और विकसित भारत @2047 के संकल्प को गति दे रही हैं। हमारी सरकार युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स और खासतौर पर बेटियों को STEM में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उत्तराखण्ड: भविष्य का साइंस स्टेट

आज उत्तराखण्ड केवल देवभूमि ही नहीं, बल्कि डिजिटल, वैज्ञानिक और इनोवेशन आधारित राज्य के रूप में भी अपनी नई पहचान गढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में यह राज्य विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में देश के लिए रोल मॉडल बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

(Visited 790 times, 1 visits today)